फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। फतेहपुर बिल्लौच गांव में छेड़खानी के मामले में पीड़ित छात्रा अब भी सदमे में है। घटना के चार दिन बाद भी उसने स्कूल जाना शुरू नहीं किया है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। पीड़ित कुमरपाल ने बताया कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी घटना के बाद मानसिक रूप से बेहद आहत है और डर के कारण घर से बाहर निकलने से भी घबरा रही है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, अन्य आरोपी हर्ष और सन्नी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।पुलिस यह भी पढ़ें- गांव के ही लोगों पर छेड़खानी का आरोप का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 26 अप्रैल को छेड़खान...