बदायूं, मार्च 7 -- उझानी, संवाददाता। फाल्गुन पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते समय गंगा में डूब रहे 10 वर्षीय पुत्र को बचाने के चक्कर में गंगा में डूबे श्रद्धालु का चार दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा परिवार गंगा तट पर टकटकी लगाए बैठा है। चार दिन बाद गंगा घाट पहुंचे एसडीएम सदर मोहित कुमार ने गंगा में डूबे श्रद्धालु के परिजनों से बात कर उन्हें ढांढ़स बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि वह अतिरिक्त गोताखोर लगाकर तलाश कराएंगे। 3 मार्च को फिरोजाबाद निवासी 30 वर्षीय विष्णु दीक्षित पुत्र को बचाने के चक्कर में कछला गंगा घाट पर स्नान करते समय डूब गए थे। जिनकी तलाश में गोताखोर के साथ बुलाई गई एसडीआरएफ की टीम भी फेल हो चुकी है। गोताखोरों की टीम नाव की मदद से कादरगंज तक तलाश कर चुकी है। अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.