चार दिन बाद तालाब में मिला लापता बच्चे का शव, मचा कोहराम
शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- सिंधौली। सिंधौली क्षेत्र के दिवाली गांव में चार दिन से लापता चार वर्षीय बालक छोटू का शव रविवार सुबह घर के पास स्थित तालाब में उतराता मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। दिवाली गांव निवासी रामू ने बताया कि चार दिन पहले उनका पुत्र छोटू अचानक लापता हो गया था। उसी रात उन्होंने सिंधौली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजनों ने आसपास के खेतों और तालाबों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने भी सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चे का पता लगाने का प्रयास किया। सिंधौली और पुवायां पुलिस ने गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया, जबकि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने तालाब में जाल डालकर कई बार खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
तालाब में शव मिलने की घटना शनिवार को परिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.