गया, सितम्बर 9 -- गया-पटना रेल सेक्शन पर चार दिनों से बाधित ट्रेनों का परिचालन बुधवार से सामान्य हो गया। पुनपुन रेल पुल संख्या-21 के पास पानी का दबाव बढ़ने के कारण पांच से आठ सितंबर तक इस रेल सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। बुधवार की सुबह पानी का दबाव कम होने के बाद रेलवे ने परिचालन को सामान्य कर दिया। ट्रेनों का परिचालन समय के अनुसार शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। पुनपुन रेल पुल के पास जलस्तर बढ़ने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर गया-पटना रेल सेक्शन पर कई ट्रेनों का परिचालन रद्द करना पड़ा था। कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया था। लगातार चार दिनों तक परिचालन प्रभावित रहने से गया, जहानाबाद और पटना के बीच रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक...