रिषिकेष, सितम्बर 30 -- भारी बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ने पर लगी थी रोक एक हजार से अधिक पर्यटकों ने राफ्टिंग का लुत्फ उठाया

वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा ऋषिकेश,वरिष्ठ संवाददाता। चार दिन बाद गंगा में फिर रंग बिरंगी राफ्टें नजर आई। भारी बारिश के कारण 25 सितंबर को गंगा का जलस्तर बढ़ने पर राफ्टिंग पर रोक लगाई गई थी। गंगा का जलस्तर 337 मीटर होने पर बुधवार से गंगा में रिवर राफ्टिंग फिर से शुरू हो गयी है। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।

राफ्टिंग का आनंद बुधवार को फिर पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। सुबह से ही गंगा में रंग बिरंगी राफ्टें नजर आने लगी। शाम चार बजे तक एक हजार से अधिक पर्यटकों ने राफ्टिंग का आनंद उठाया। फिलहाल ब्रह्मपुरी से रामझूला तक 10 किमी की दूरी तक ही राफ्टिंग हो रही है। राफ्टिंग रोटेश...