मुरादाबाद, जनवरी 28 -- बुधवार को सभी बैंक खुल गए। चार दिनों के बाद बैंक खुलने से अधिकतर बैंकों में लोगों की काफी भीड़ रही। सुबह बैंक खुलने के समय ही काफी संख्या में ग्राहक अपना अटका पड़ा काम जल्द से जल्द कराने के लिए पहुंच गए। बुधवार को डेढ़ अरब से अधिक के चेकों की क्लीयरिंग हो गई। शनिवार से सोमवार तक सभी बैंक चौथे शनिवार, रविवार और गणतंत्र दिवस के अवकाश के चलते बंद थे। मंगलवार को राष्ट्रीयकृत बैंक उनमें कार्यरत कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बंद रहे थे। हड़ताल की वजह से बैंकों में चेकों की क्लीयरिंग ठप रही थी। ढाई अरब से अधिक के चेक क्लीयर होने से अटक गए थे। हड़ताल खुलने के बाद बुधवार को डेढ़ अरब से अधिक के चेक क्लीयर हो गए। बाकी बचे चेकों की आज गुरुवार को क्लीयरिंग हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...