पलामू, जनवरी 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विभिन्न मांगो को लेकर सोमवार को बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल आदि कारणों के कारण चार दिन बाद बुधवार को बैंक खुलें। पलामू जिले के सभी बैंको मे सुबह से ही भीड़ लगी हुई थी। चार दिन से बैंक बंद रहने के कारण बैंक मे ग्राहकों की लेन-देन नही हुआ था। हड़ताल के बाद बैंक खुलने के बाद बैंको मे दिन भर भीड़ जमी रही। मेदिनीनगर के कोर्ट कंपाउंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में बुधवार की सुबह से ही ग्राहकों की बड़ी भीड़ उमड़ी। हालांकि भीड़ को देखते हुए दो अतिरिक काउंटर सक्रिय किया गया था। इससे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली। स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि स्वाभाविक था कि चार दिन के बाद बैंक खुलने पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी। सुबह से लेकर शाम तक बैंक में ग्राहकों की भीड़ रही परंतु ...