सासाराम, सितम्बर 29 -- सासाराम, एक संवाददाता। चार दिनों से चली आ रही सरकारी चिकित्सकों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। स्वास्थ्य विभाग के साथ वार्ता के बाद बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही पांचवें दिन जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक ओपीडी में लौट आए। सदर अस्पताल सासाराम समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी। चार दिनों से इलाज के लिए परेशान मरीजों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को सदर अस्पताल में 1500 से अधिक मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया और ओपीडी में चिकित्सकों से इलाज कराया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: चार दिन से ओपीडी बंद, बेहाल मरीजों ने इलाज को ले किया हंगामा यह भी पढ़ें- Motihari News: ढाका में चौथे दिन भी ओपीडी सेवा ठप रहने से मरीजों को परेशानी यह भी ...