उन्नाव, जनवरी 30 -- न्योतनी। हसनगंज क्षेत्र में न्योतनी रजबहा की चार दिन पहले खांदी कट गई थी। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी जिम्मेदारों ने खांदी नहीं बधवाई। इससे किसानों की फसले जलमग्न हो रहीं हैं। क्षेत्र के समदपुर गांव के पास चार दिन पहले खांदी कटने से लगातार रजबहा का पानी किसानों के खेतों में भर रहा है। कटान की तेज धारा से किसान वीरेंद्र की यूकेलिप्टस के एक बीघा के पौधे बह गए। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग व तहसील प्रशासन को भी सूचित किया फिर भी खांदी नहीं बांधी गई। ग्राम प्रधान दिलीप ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाला, फिर भी जिम्मेदारों ने गौर नहीं फरमाया। ग्रामीणों का कहना है कि रजबहा की सफाई में आठ लाख रुपये खर्च किए गए लेकिन खानापूर्ति के कारण लगातार रजबहा की खांदी कट रही है। इससे किसानों की फसले जलमग्न हो रहीं है और उन्हे आर्थिक नुकसान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.