चाईबासा, दिसम्बर 6 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेफरॉन होटल के पार्किंग के बाहर से दो बाइक व एक स्कूटी की चोरी 1 दिसंबर हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बीती रात 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर तीनों वाहन भी जब्त किया है। इस मामले में मुफ्फसिल थाना में मामला दर्ज किया गया था। चोरी में गिरफ़्तार व्यक्तियों में मुफस्सिल थाना के खप्परसाई निवासी बागुन लुगून उम्र करीब 19 वर्ष और अभिमन्यु तियु उम्र करीब 24 वर्ष शामिल हैं। जब्त वाहन में दो बाइक (जेएच-06ए-2879), (जेएच-06जी-9413) व स्कूटी (जेएच-06एल-1998) शामिल हैं। इसकी जानकारी गुरुवार को प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा बहामन टुटी ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने जिला स्कूल मैदान से दो युवक और किशोर को गिरफ्त...