चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में स्कूल चलो अभियान का आगाज हो गया। शनिवार को ऑडिटोरियम सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अभियान के शुभारंभ पर परिषदीय स्कूलों के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। नव प्रवेशित बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही वाराणसी में स्कूल चलो अभियान का आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्कूल चलो अभियान गीत कंपोजिट विद्यालय लोढ़वारा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चकौंध व शिवरामपुर की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। कटपुतली अभिनय के माध्यम से अनुरंजना सिंह ने प्रस्तुति दी। डीएम पुलकित गर्ग ने अपनी बेटी का आंगनबाड़ी केंद्र में कराए गए नामांकन का उदाहरण दिया। इसके लिए उनको जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अंग वस्...