चार दिन के इलाज में लकवाग्रस्त मरीज ने लगाई दौड़
फतेहपुर, जून 1 -- फतेहपुर। शहर के राधानगर निवासी 37 वर्षीय विपिन अग्रहरि के लिए मेडिकल कालेज का उपचार किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ। लकवे की समस्या से जूझ रहे विपिन ने पहले शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया, जहां डाक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर कर दिया था। हालांकि मरीज के परिजनों ने कानपुर जाने के बजाय एक बार मेडिकल कालेज में परामर्श लेने का निर्णय लिया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर उनकी मुलाकात प्रोफेसर डा. शुभम मिश्रा से हुई। मरीज की स्थिति का परीक्षण करने के बाद उन्हें भर्ती कर तत्काल उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकीय टीम की निगरानी में लगातार चार दिनों तक इलाज चला। यह भी पढ़ें- मेडिकल कालेज में लकवाग्रस्त मरीज हुआ स्वस्थ्य उपचार का सकारात्मक असर दिखा और मरीज की हालत तेजी से सुधरती गई। चार दिन बाद वह पूरी तरह स्वस्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.