हजारीबाग, मई 18 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडी के छड़वा स्थित डॉ भीम राव अम्बेडकर विद्यालय में बीती रात चोरों ने ताला और कुंडी काट कर स्चोकूल में प्रवेश किया। इस दौरान चोरों ने विद्यालय के कार्यालय के लॉकर को तोड़ कर विद्यार्थियों के जरुरत पेपर और डॉक्यूमेंट्स के अलावा विद्यालय की घंटी अपने साथ ले गए । साथ ही विद्यालय में रखा हुआ इनवर्टर बैटरी की तोड़ फोड़ की गई। जैसे ही चोरी की भनक स्कूल गार्ड को पड़ी वो तत्काल 112 नंबर पर डायल किया । जिसके बाद पेट्रोलिंग पुलिस स्कूल पहुंची । पुलिस को देखते ही चोर भाग गए। इस बाबत स्कूल प्रबंधक ने पेलावल थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया है । हालांकि तीन दिन पूर्व कटकमसांडी थाना क्षेत्र के परियोजना प्लस टू हाई स्कूल कंडसार और मिडिल स्कूल कंडसार में चोरो ने जमकर उत्पाद मचाया ।गुरुवार की रात चोरों ने दोनो...