फरीदाबाद, दिसम्बर 12 -- फरीदाबाद। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर चार दिनों तक आयोजित की गई चिकित्सकों की हड़ताल गुरुवार देर रात समाप्त हो गई। चिकित्सक शुक्रवार को काम पर वापस लौट आए। ऐसे में बीके अस्पताल सहित सभी केंद्रों की ओपीडी में चिकित्सकीय परामर्श के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी। डॉक्टरों के कमरों के बाहर मरीजों की कतार देखने को मिली। इसके साथ ही प्रशासनिक कार्य भी शुरू हो गए। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार से चिकित्सक हड़ताल पर चले गए थे। उनके जाने के बाद से ही स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बिगड़ गई थी। जिला प्रशासन ने ओपीडी व इमरजेंसी सुचारू रूप से चलाने के लिए श्री अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज, ईएसआई अस्पताल सेक्टर और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को नियुक्त किया गया था। इसके बाद भी ऑपरेशन सहित अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.