चार दिन की बारिश से धान को संजीवनी, लेकिन जलभराव और रोगों का बढ़ा खतरा
कटिहार, अगस्त 18 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार सुबह से हल्की बारिश, घने बादल और उमस भरे मौसम ने लोगों को राहत के साथ चुनौती भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले चार दिनों तक रुक-रुक कर अच्छी बारिश होने की संभावना है। यह बारिश धान की वृद्धि के लिए संजीवनी साबित हो सकती है, लेकिन लगातार वर्षा से खेतों में जलभराव, फफूंदजनित रोग और कीटों के प्रकोप का खतरा भी बढ़ जाएगा। ऐसे में किसानों को मौसम के अनुसार खेतों का वैज्ञानिक प्रबंधन करने की जरूरत है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि वातावरण में नमी अधिक रहने से फील्स लाइक तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे उमस बनी रही। दिनभर 90 प्रतिशत वर्षा की संभावना के साथ जिले के विभिन्न भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.