सिमडेगा, जनवरी 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बुधवार को जिले के सभी बैंको में काफी भीड़ नजर आई। चार दिनों के बाद जैसे ही बुधवार को बैंक खुले बैंको में ग्राहको की लाईन लग गई। लोग पैसे निकालने के लिए परेशान दिखाई दिए। विदित है कि 24 जनवरी से ही 27 जनवरी तक लगातार चार दिन बैंक बंद थे। जिसके कारण से पैसो का लेन देन नहीं हो पाया था। इधर शहर के बैंको में भीउ़ को देखते हुए बैंको के आसपास पुलिस भी लगातार पेट्रोलिंग करती नजर आई। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...