चार दिनों से लापता वृद्ध का शव कुआ नदी से बरामद
भागलपुर, मार्च 20 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि चार दिनों से लापता कहलगांव थाना क्षेत्र के रामनगर बनरा बगीचा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध सरयुग पासवान का शव कुआ नदी में पानी में उपलाते हुए रसलपुर थाना पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मृतक की कोई संतान नहीं थी और वह अपने भतीजे के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से भी कमजोर था।परिजनों के अनुसार, सरयुग पासवान 16 मार्च की रात से ही घर से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद 18 मार्च को कहलगांव थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रसलपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल की जांच एफएसएल टीम द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.