चार दिनों से लापता युवक का शव खंडहरनुमा मकान से बरामद
गुमला, अगस्त 29 -- बसिया, प्रतिनिधि। बसिया थाना क्षेत्र के लोंगा गांव में चार दिनों से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ 35 वर्षीय कृष्णा सिंह का शव शनिवार को उसके घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक खंडहरनुमा मकान से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई,वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार कृष्णा सिंह बुधवार की रात से घर से लापता था। बताया गया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसके लापता होने के बाद परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे,लेकिन चार दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार सुबह ग्रामीणों को खंडहरनुमा मकान से तेज दुर्गंध आने का एहसास हुआ। यह भी पढ़ें- Gridih News: चार दिनों से लापता युवक का तालाब में मिला शव संदेह होने पर कुछ ग्रामीण मकान के अंदर गए,जहां कृष्णा सिंह का शव सड़ी-गली अवस्था में पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.