मऊ, अप्रैल 11 -- दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रमऊपुर में एक व्यक्ति द्वारा ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई बंद कराने के कारण गांव की बिजली विगत सात अप्रैल से ठप है। गांव में बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर से सप्लाई चालू नहीं किए जाने से ग्रामीण उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। समस्या समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की चेतावनी दी।बिजली उपकेन्द्र मोलनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रमऊपुर में ग्रामीणों के घरों में बिजली सप्लाई के लिए गुलाब चंद वर्मा के खेत में 63 केबी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिससे गांव में करीब 80 घरों की सप्लाई होती है। गांव के एक उपभोक्ता का कहना है कि पूर्व में लगे बिजली के खंभे तथा तार को मेरे खेत से जब तक ...