चतरा, जून 20 -- चतरा, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के दर्जीबिगहा निवासी स्वर्गीय अनिल सिंह के पुत्र रवि कुमार पिछले तीन दिनों से लापता हैं। युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने सदर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। युवक की मां मनोरमा देवी ने बताया कि उनका पुत्र मानसिक रूप से बीमार है। चार दिन पूर्व वह घर से निकला था। लेकिन इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। मामले को लेकर परिजनों ने सदर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...