अररिया, जनवरी 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज में लगातार चार दिनों से बैंक बंद होने से शहर के कारोबार पर ख़ासा असर पड़ा है। जानकारों के मुताबिक इन चार दिनों में अरबों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। वहीं बैंक बंद होने से शहर के अधिकांश एटीएम खाली पड़े है। जिससे दूर-दराज से आने वाले खरीददारों को भी अच्छी खासी परेशानी झेलनी पड़ी। इधर शहर के अस्पताल रोड़ निवासी संजय कुमार डब्लू , मझुआ निवासी बबलू यादव ने बताया कि चार दिनों से बैंक होने से अधिकांश एटीएम खाली पड़े है। कहा कि शादी विवाह का मौसम होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। बाजार में खरीदारी करने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं शहर के कारोबारी प्रदीप राठी, संजय अग्रवाल, अनिल साह, योगेश भूपाल ने बताया कि बैंक बंद होने से उनके कारोबार में अच्छा खासा फर्क पड़ा है। कहा कि आज सब ले...