पलामू, जून 25 -- हुसैनाबाद। नगर पंचायत क्षेत्र में विजय पेट्रोल पंप से लेकर स्टेशन तक पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार विजय पेट्रोल पंप से विवेक स्टील तक बिछाई गई अंडरग्राउंड विद्युत केबल क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके कारण पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित है। व्यवसायिक धनंजय मेहता ने बताया कि भीषण गर्मी और उमस के बीच जेपी चौक से स्टेशन तक के निवासी बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट से भी जूझ रहे हैं। मोटर और पंप नहीं चल पाने के कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। चार दिनों से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...