मधुबनी, दिसम्बर 22 -- मधुबनी। ठंड का असर जयनगर रेलखंड पर ट्रेन परिचालन पर भी दिखने लगा है। नई दिल्ली से जयनगर जानेवाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पिछले करीब चार दिनों से घंटों विलंब से चल रही है। सोमवार को ये ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 10 घंटे विलंब से मधुबनी पहंुचने की संभावना बतायी गई। विलंब से आने के कारण ये ट्रेन मंगलवार को सुबह में जयनगर से खुलने की बात बतायी गई। वहीं समस्तीपुर से जयनगर जानेवाली 75209 डेमू सवारी करीब एक घंटा विलंब से मधुबनी पहुंची। जयनगर रेलखंड पर ट्रेनों के विलंब से चलने से ठंड में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूछताछ काउंटर पर यात्री ट्रेनों के आगमन की जानकारी ले रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.