पूर्णिया, मई 5 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। चार दिनों से गायब 11 वर्षीय बच्चे का शव गांव के समीप मकई के खेत से बरामद किया गया है। शव सड़- गल गया है, जिससे पूर्व में ही उसके साथ अनहोनी की आशंका जतायी जा रही है। मृतक की पहचान सदर थाना के पतिलवा गांववासी अयान के रूप में की गई है। परिजज गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अयान दो मई को घर से खेलने के लिए निकला था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने सदर थाना में उसके लापता होने को लेकर केस दर्ज कराया。 यह भी पढ़ें- चार दिनों से गायब बच्चे का खेत से मिला शवडॉग स्क्वायड की टीम ने बच्चे का शव ढूंढा : -आसपास के बच्चों ने पुलिस को बताया था कि अयान मछली मारने के लिए धार की ओर गया था। जिसके कारण एसडीआरएफ की टीम को बच्चे की खोजबीन में लगाया गया था। टीम ल...