गोरखपुर, अप्रैल 3 -- खजनी (गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र के ककना चौराहे पर पिछले चार दिनों से एक लावारिस ऑटो रिक्शा खड़ा होने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। इस वाहन को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में असुरक्षा और अनहोनी की आशंका बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या यूपी 53 डीटी 6738 वाला ऑटो रिक्शा बीते मंगलवार की रात से ही ककना चौराहे पर एक शृंगार की दुकान के सामने खड़ा है। शुरुआत में दुकानदारों को लगा कि शायद किसी तकनीकी खराबी के कारण चालक इसे खड़ा कर गया होगा, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी जब कोई इसका मालिक सामने नहीं आया, तो क्षेत्र में कई चर्चाएं शुरू हो गईं। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि मंगलवार रात के बाद से किसी को भी इस ऑटो के पास आते-जाते नहीं देखा गया है। इस संबंध में खजनी थाना प्रभारी निरीक्षक जयंत सिंह ने बताय...