चार दिनों से अंधेरे में सिलफोड़ी गांव, बिजली-पानी संकट गहराया
चक्रधरपुर, जून 29 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी गांव में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है। ग्रामीणों के अनुसार 26 जून को सुबह गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिसके बाद से पूरा गांव अंधेरे में है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बिजली गुल होने से पेयजल संकट भी बढ़ गया है, क्योंकि कई घरों में मोटर से पानी भरना पड़ता है। रात में अंधेरे के कारण सांप-बिच्छू का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर की मरम्मत या बदलने की कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने विभाग से तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.