पूर्णिया, मई 19 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जंग की तपिश के बीच महंगाई की आग भड़क उठी है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से चार दिनों में जनता को महंगाई का डबल झटका लगा है। शुक्रवार के बाद अब मंगलवार को पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में करीब 97 पैसे की वृद्धि कर दी गयी है। पूर्णिया में अब पेट्रोल 111 रुपये प्रति लीटर मिलने लगा है जबकि डीजल 96.99 रूपया प्रति लीटर मिल रहा है। शहर के एक पेट्रोल पंप संचालक के मुताबिक पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 3.34 रूपया के बाद मंगलवार को 97 पैसा प्रति लीटर तो डीजल में शुक्रवार को 3.14 रूपया के बाद मंगलवार को 97 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी। यह भी पढ़ें- पांचवे दिन फिर अचानक बढ़ गया पेट्रोल डीजल के दाम यानी चार दिनों में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में चार रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है। पूर्णिया जिला म...