बांका, अप्रैल 6 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में साइबर गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। पिछले चार दिनों से कई लोगों के खाते से एक लाख से अधिक की साइबर ठगी हुई है। जिससे आमलोगों में चिंता सताने लगी है। पड़रिया पंचायत गांव के राजेश कुमार ने बताया कि यूको बैंक कसबा शाखा में 31 मार्च से तीन अप्रैल तक 40 हजार की साइबर ठगी हुई है। जबकि बैंक खाता,आधार सहित अन्य कागजात घर पर है। कसबा के नवल किशोर साह ने 20 हजार, उक्त गांव के संजय साह एवं जगतापुर निवासी आकाश कुमार ने 10 - 10 हजार की साइबर निकासी की बात कहते हुए साइबर थाना में इसकी शिकायत की है। उपरोक्त सभी लोगों ने आशंका जताया कि हाल के दिनों में जमीन खरीद बिक्री के सिलसिले में अमरपुर रजिस्ट्री कार्यालय गए। वहीं से जमीन केवाला में लिए गए अंगुठे के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.