सीतामढ़ी, मार्च 14 -- बैरगनिया। नगर परिषद बैरगनिया में सफाईकर्मियों की चार दिनों की हड़ताल के बाद महज पांच सौ माह बढ़ोतरी पर ही कर्मी मान गए और शुक्रवार से काम पर लौट गए है। हालांकि शहर की सफाई में अब दो-तीन दिन लग जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार नप ने हर्ष इंडिकोन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पटना को करीब 40 लाख से अधिक की माहवारी राशि पर शहर के सभी 26 वार्ड की साफ-सफाई, ब्लीचिंग के छिड़काव का टेंडर दे रखा है, इसके तहत हर्ष करीब 140 सफाईकर्मी को 11 हजार 5 सौ की माहवारी पर रखकर वह भी नगर परिषद के ट्रैक्टर सहित सभी संशाधनों का प्रयोग करके सफाई कराते आ रहे है। वेतन बढ़ोतरी की मांग करने वाले सफाईकर्मी चार दिन तक हड़ताल पर थे। ईओ व सभापति की कड़ी मशक्कत के बाद हर्ष ने महज पांच सौ माहवारी की राशि बढ़ाकर उन्हें काम पर लौटने को मजबूर कर दिया है। बहरहाल सफाई क...