खगडि़या, मई 17 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड के अगुवानी स्थित गंगा की उपधारा में स्टील ब्रीज पर वाहनों की आवाजही बंद होने के चार दिनों बाद भी वाहनों का परिचालन शुरू नहीं हो सका है। वाहनों का परिचालन शुरू नहीं होने से यात्रियों क़ो अपने सामानों क़ो लेकर गंगा घाट तक जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग द्वारा यात्रियों की आवाजाही बंद होने के बाद रात में जर्जर स्टील पुल पर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। चाहे जो भी हो लेकिन स्टील ब्रीज पर वाहनों के आने जाने पर रोक लगते ही गंगा घाट अगुवानी सुल्तानगंज जाने वाले यात्रियों क़ो काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है। एसपी सिंगला कंस्ट्रशन कंपनी की मानें तो स्टील पुल की जर्ज़रता क़ो लेकर इस प्रकार की कदम उठाया गया है। बताया जाता है कि वर्ष 2014 में गंगा घाट अगुवानी सुल्तानगंज ...