मुंगेर, जनवरी 29 -- मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लगातार चार दिनों तक बंद रहने के बाद बुधवार को जिले के सभी बैंक खुलते ही ग्राहकों ने राहत की सांस ली। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी और इसके बाद मंगलवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के कारण बैंक चार दिनों तक बंद रहे। इस दौरान बैंक से जुड़े कार्य ठप पड़ गए थे, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अवकाश और हड़ताल से बढ़ी ग्राहकों की परेशानी लगातार अवकाश और हड़ताल के कारण ग्राहक न तो रुपये की निकासी कर पा रहे थे और न ही जरूरी लेन-देन। बैंक शाखाओं में ताले लटके रहने से आरटीजीएस, जमा, चेक क्लीयरेंस और खाता खुलवाने जैसे कार्य रुके रहे। कई एटीएम भी खाली या बंद रहे, जिससे नकदी संकट की स्थिति बन गई थी। विशेषकर व्यापारी और जरूरी काम से रुपये की निकासी क...