चार दिनों तक धूप से मिलेगी राहत, होगी बारिश
धनबाद, जून 8 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। अगले चार दिनों तक कड़ी धूप से राहत मिलेगी। रविवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ग्रीन अलर्ट जारी किया है। चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया है। वहीं सोमवार से गुरुवार तक 40 से 50 प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। बारिश भी होगी। इस कारण गर्मी से राहत मिलेगी। इधर, शनिवार को तेज बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई। घर व दुकान और अस्पतालों में पानी घुस गया। शहर की मुख्य सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.