मोतिहारी, जनवरी 31 -- मोतिहारी । पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले चार दिवसीय बागवानी महोत्सव में जिले के किसान भाग लेंगे। आगामी 5 -8 फरवरी तक आयोजित होने वाले बागवानी महोत्सव में फल, फूल, सब्जी व उद्यानिक फसल की प्रदर्शनी लगेगी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्श पर किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। बागवानी महोत्सव को लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू है। उद्यान निदेशालय कृषि विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में किसानों को अपने प्रदर्श के साथ भाग लेने का मौका मिलेगा। इस महोत्सव में पुष्प सज्जा, फल व सब्जियों की नक्काशी प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिला उद्यान विभाग के सहायक निदेशक विकास कुमार ने बताया कि बागवानी महोत्सव को लेकर इच्छुक किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन शुरू है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...