मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुशहरी। प्रखंड स्थित बुनियाद केंद्र में सोमवार को एक माह तक चलने वाले विशेष नेत्र जांच शिविर का जिला प्रबंधक विनोद कुमार, नोडल पदाधिकारी मनीष कुमार, रॉबिन पासवान ने शुभारंभ किया। पहले दिन चार दर्जन मरीजों की नेत्र जांच की गई। प्रबंधक ने बताया कि जांच शिविर का आयोजन सक्षम और राज्य स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में किया गया है। बताया कि सभी आयु वर्ग के मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें जरूरत के अनुसार निःशुल्क चश्मा दिया जाएगा। नेत्र परीक्षक सुखनंदन प्रसाद मालाकार ने एएसजी की संध्या कुमारी, केंद्र के मसूदुर्ररहमान, रूपम कुमारी, आयशा बानो, आफताब आलम, पंकज कुमार, अर्जुन कुमार ने मरीजों की जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...