सीतापुर, जून 17 -- सीतापुर। एसपी ने चार उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं। जिसमे उपनिरीक्षक इन्दु नारायण शुक्ला को थाना अटरिया से लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक सोबरन सिंह का थाना रामपुर मथुरा का स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें अब थाना कोतवाली नगर भेजा गया है। इसी प्रकार, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार को प्रभारी चौकी नूरपुर से हटाकर प्रभारी चौकी देबियापुर, थाना सदरपुर, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव को थाना एएचटीयू से हटाकर थाना अटरिया में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...