सीवान, अप्रैल 7 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। एमएचनगर थाना क्षेत्र के सेमरी के समीप रविवार की शाम घटित घटना में तीन प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।एक प्राथमिकी चंदन सिंह तो दूसरी ऑटो चालक व तीसरी प्राथमिकी पुलिस पदाधिकारी ने दर्ज कराई है। पुलिस ने जो प्राथमिकीर्ग्ज की है उसमें बताया गया है कि स्कार्पियो सवार चंदन सिंह को सेमरी के पास उग्र भीड़ ने घेर लिया था और कई लोग इस दौरान गाड़ी से निकालकर मारने की बात कह रहे थे। समय रहते पुलिस की टीम ने भीड़ से चंदन सिंह को बाहर निकाला और सुरक्षित थाने पर लाया। इसके बाद एक बड़ी घटना होते-होते टल गयी। पुलिस ने बताया है कि बिगड़ते माहौल को शांत कराने के लिए फौरन एमएचनगर थाना, सिसवन, चैनपुर व हुसैनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बाद में किसी तरह समझा-बुझाकर एक स्कार्पियो को घेरकर ईंट-पत्थर चला रही उग्र भीड़ ...