जौनपुर, अगस्त 6 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब सवा पांच बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चार अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस को असलहों की तस्करी की आशंका है। थानाध्यक्ष अश्वनी दूबे जांच कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक अवैध असलहों के साथ तरहटी मोड़, ग्राम कमालपुर के पास मिले। घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से चार तमंचा, दो कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्षित पाण्डेय निवासी बाभनपुर और सिद्धार्थ सिंह निवासी बिझवनिया का पूरा, दोनों थाना मुंगराबादशाहपुर के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: चार तमंचा, कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...