नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा, राजेश शर्मा। जिले में होम्योपैथी विभाग में महज चार डॉक्टर ही हैं। ये डॉक्टर जिले की 12 डिस्पेंसरियों को संभाल रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल को छोड़कर अन्य डिस्पेंसरियों में एक या दो दिन ही ओपीडी चल पाती है, जिससे मरीजों को नियमित रूप से परामर्श नहीं मिल पाता। जिले में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर आदि स्थानों पर 12 होम्योपैथी डिस्पेंसरियां हैं, लेकिन इन डिस्पेंसरियों पर ओपीडी के लिए महज चार डॉक्टर ही कार्यरत हैं। ऐसे में इन डिस्पेंसरियों पर नियमित रूप से ओपीडी नहीं चलती, बल्कि डिस्पेंसरियों पर बारी-बारी से डॉक्टर परामर्श देने जाते हैं। दूरस्थ डिस्पेंसरियों पर एक दिन ही ओपीडी हो पाती है, क्योंकि इन स्थानों पर जाने के लिए डॉक्टरों को यात्रा भत्ता नहीं मिलता।प्रत्येक डिस्पेंसरियों पर एक दिन में 100 से अधिक मरीज इ...