चार डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति समाप्त, मूल पदस्थापन पर तत्काल योगदान का आदेश
मधुबनी, जुलाई 9 -- मधुबनी,एक संवाददाता। सिविल सर्जन मधुबनी ने जिले के चार चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। आदेश के अनुसार जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्त डॉ. दया शंकर सिंह को पीएचसी लखनौर, पीएचसी कलुआही में तैनात डॉ. सुधाकर मिश्र को मूल स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मधवापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अंधराठाढ़ी के प्रभारी डॉ. उमेश कुमार राय को सदर अस्पताल मधुबनी और पीएचसी रहिका में कार्यरत डॉ. मेराज अकरम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिस्फी में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। डॉ. सुधाकर मिश्र और डॉ. उमेश कुमार राय को अतिरिक्त प्रभार वीएचपीडी-सह-एनएचपीडी व्ययन पदाधिकारी के दायित्व से भी मुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले के आठ प्रतिनियुक्त चिकित्सकों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.