कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने चार डीसीपी को इधर से उधर किया है। देर शाम जारी सूची में डीसीपी मुख्यालय एसएम कासिम आबिदी को डीसीपी पश्चिम जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी को उनकी जगह मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह को डीसीपी क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई। डीसीपी क्राइम रहे अतुल श्रीवास्तव को डीसीपी सेंट्रल जोन भेजा गया है। राजन शर्मा को गुजैनी भेजा गया : जन शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात राजन शर्मा को थाना प्रभारी गुजैनी बनाया गया है। गुजैनी में तैनात इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र को सचेंडी थाने का प्रभार सौंपा गया है। विक्रम सिंह के निलंबन के चलते यह पद खाली हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...