नोएडा, मई 4 -- नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को चार डीसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। नोएडा जोन के डीसीपी साद मियां खान अब डीसीपी नारकोटिक्स और एफआरआरओ का कार्य भी देखेंगे। डीसीपी मुख्यालय रवि शंकर निम डीसीपी लाइन का भी कार्य देखेंगे। शैलेंद्र कुमार सिंह डीसीपी सेंट्रल नोएडा के साथ-साथ डीसीपी साइबर क्राइम का काम देखेंगे। अस्वस्थ होने के कारण अवकाश पर गईं शैव्या गोयल के लौटते ही उन्हें डीसीपी महिला सुरक्षा और डीसीपी साइबर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनको एडिशनल डीसीपी अभिसूचना एवं सुरक्षा व कानून एवं व्यवस्था का भी जिम्मा मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.