चार डिग्री लुढ़का पारा, लू के थपेड़ों ने कराया नौतपा का अहसास
फतेहपुर, मई 28 -- फतेहपुर। कई दिनों से पड़ रही भारी तापमान वाली भीषण गर्मी और लू के बीच गुरुवार की सुबह से मौसम में कुछ तब्दीली आई तेज हवाओं के साथ बादलों का आना जाना शुरु हो गया। जिससे तापमान 44 डिग्री से लुढ़क कर 40 डिग्री पर आ टिका। लेकिन दोपहर की धूप और गर्म हवाओं ने नौतपा की गर्मी का एहसास कराया। वहीं उमस के कारण लोग दिन भर पसीने से तर बतर दिखे। सुबह से ही मौसम में कुछ नरमी रही लेकिन 11 बजे के बाद से तेज धूप के साथ लू के थपेड़ों से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लोगों घरों में दुबके को विवश हो गए, जिसस सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। जिन्हें बहुत जरूरी कार्य था वही लोग बाहर निकले। सुबह से चल रही पुरवा हवाओं के कारण उमस का डेरा हो गया। लोग पंखे कूलर में बैठने के बाद भी पसीना पोछते रहे। हालांकि गुरुवार को बकरीद पर्व का अवकाश होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.