रांची, मई 21 -- रांची। गर्मी छुट्टी होने के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इसके कारण रांची से प्रस्थान करने वाली अधिकतर ट्रेनों में आरक्षित बर्थ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, गुरुवार को ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रांची रेलमंडल प्रशासन ने चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की। इसमें रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में 23 मई को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच, रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में 23, 25, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में 24, 25 और रांची-आरा एक्सप्रेस में 23, 25 मई को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। यह भी पढ़ें- विशेष ट्रेनों के संचालन अवधि में विस्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...