बदायूं, अगस्त 4 -- बिनावर/मलगांव, हिटी। बरेली से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लगने के बाद करीब तीन घंटे तक बरेली-कासगंज रेल मार्ग पर रेल संचालन प्रभावित रहा। इसके चलते दोनों दिशाओं की चार यात्री ट्रेनें प्रभावित हुईं। कई स्टेशनों पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ ने वैकल्पिक साधनों से सफर पूरा किया। इंजन में आग लगने के बाद रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन एहतियातन रोक दिया गया। इसका असर दोनों दिशाओं से आने-जाने वाली ट्रेनों पर पड़ा। कासगंज से बरेली की ओर जाने वाली लालकुआं स्पेशल और कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर अपने निर्धारित समय से आगे नहीं बढ़ सकीं। वहीं, बरेली से कासगंज की ओर जाने वाली रामनगर-कासगंज पैसेंजर तथा लालकुआं-कासगंज पैसेंजर भी प्रभावित रहीं। कई स्थानों पर ट्रेनों को रोककर स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर...