मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चार ज्योतिर्लिंग दर्शन और शिरडी साईं दर्शन के लिए आईआरसीटीसी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगा। इस यात्रा के दौरान यात्री एलोरा की गुफाएं भी देख सकेंगे। आईआरसीटीसी के अनुसार, यात्रा एक सितंबर से शुरू होगी। यात्रा की अवधि 8 रात और 9 दिन की होगी। इस पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति शुल्क 18,160 से शुरू है।बिहार में यात्री रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर से ट्रेन में सवार हो सकते हैं। बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctourism.com/bharatgaurav से की जा सकती है। बुकिंग के लिए विंडो खोल दिया गया है।इन स्थानों के होंगे दर्शन :महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ शिरडी साईं मंदिर व एलोरा गुफा। यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र सिर...