धनबाद, अप्रैल 24 -- ट्रेनों में उमड़ रही भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे ने चार जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी जोड़ने की घोषणा की है। हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस में हावड़ा से 24 अप्रैल से 30 जून तक और योगनगरी ऋषिकेश से 26 अप्रैल से दो जुलाई तक एक स्लीपर बोगी जोड़ी जाएगी। इसी तरह कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में कोलकाता से 23 अप्रैल से 30 जून तक और जम्मू से 25 अप्रैल से दो जुलाई तक एक-एक स्लीपर बोगी, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में अजमेर से एक मई से 31 मई तक और सियालदह से दो मई से एक जून तक एक-एक फर्स्ट एसी तथा बीकानेर-कोलकाता प्रताप एक्सप्रेस में सात मई से 28 मई तक बीकानेर से तथा आठ मई से 29 मई तक कोलकाता से एक थर्ड एसी प एक स्लीपर बोगी जोड़ने का ऐलान किया गया है। यह भी पढ़ें- ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

हिंदी हिन्दुस्तान की ...