गाजीपुर, मई 23 -- देवकली। देवचंदपुर सरकारी बीज गोदाम के समीप चार जून से 11 जून के बीच सप्तदिवसीय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ एवं संत भण्डारा आयोजित होगा। प्रवचन के कार्यक्रम में समीक्षा शास्त्री संगीतमय प्रवचन में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगी। यह जानकारी संत त्रिवेणी दास के कृपा पात्र शिष्य जयप्रकाश दास फलहारी ने दी। बताया कार्यक्रम के अंत में 12 जून को विशाल संत भण्डारा का कार्यक्रम आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...