चार जून से खेला जाएगा ऑल इंडिया ट्रेड्स कप का 100 वां संस्करण
नैनीताल, अप्रैल 22 -- नैनीताल, संवाददाता। ऐतिहासिक ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी टूर्नामेंट अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इस बार ये प्रतियोगिता 4 जून से शुरू होने जा रही है। बीते साल बजट की कमी व कोरोनाकाल के चलते प्रतियोगिता नहीं कराई जा सकी थी।इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1920 में हुई थी। इस प्रतियोगिता में देशभर की टीमें प्रतिभाग करती हैं। वर्ष 2004- 05 में पाकिस्तान की कराची टीम ने भी इसमें प्रतिभाग किया था। नैनीताल का डीएसए मैदान बजरी का है, जिस कारण इसमें खेलना हॉकी खेलना काफी कठिन होता है। कई बड़े-बड़े ओलंपियन भी यहां से खेलकर निकले हैं, जिनमें बलवीर सिंह, सैयद अली, नैनीताल निवासी हॉकी टीम के गोलकीपर राजेंद्र सिंह रावत शामिल हैं। राजेंद्र सिंह ने सियोल ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। डीएसए के क्रिकेट सचिव रवि जोशी ने जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.