पटना, मार्च 24 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि 25 मार्च को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस के तहत राज्य के चयनित चार जिलों- अररिया, अरवल, किशनगंज और मधेपुरा में विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान एक से 19 वर्ष की आयु वर्ग वालों को एल्बेंडाजोल (कृमि नाशक दवा) की निर्धारित खुराक दी जाएगी। वहीं, जो बच्चे किसी कारणवश इस दिन दवा लेने से वंचित रह जाएंगे उन्हें 30 मार्च को आयोजित मॉप-अप डे के दौरान दवा खिलाई जाएगी। मंत्री ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कृमि संक्रमण दूषित मिट्टी और अस्वच्छता के कारण फैलता है, जिससे बच्चों के पोषण स्तर और हीमोग्लोबिन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस अभियान के तहत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, संस्कृत विद्यालयों तथा तकनीकी संस्थानों...