महाराजगंज, जून 25 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। ड्रग्स विभाग के चार जिलों के अधिकारियों ने संयुक्त टीम ने नौतनवा एवं सोनौली में दो दर्जन से अधिक दवा की दुकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के कार्रवाई के बाद दवा दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने 8 दुकानों से डेढ़ दर्जन संदिग्ध दवाओं के सैंपल भी जांच के लिए लिया। वहीं सोनौली की तीन मेडिकल स्टोर एवं नौतनवा के एक मेडिकल स्टोर संचालन में खामियां पाए जाने पर खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई।

छापेमारी का नेतृत्व मुख्यालय लखनऊ द्वारा गठित चार जिलों की टीम के ड्रग्स इंस्पेक्टर एवं गोरखपुर मंडल सहायक आयुक्त संदीप गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने नौतनवा एवं सोनौली के दो दर्जन से अधिक दवाओं की दुकान पर छापेमारी की। टीम में सहायक आयुक्त गोरखपुर मंडल संदीप गुप्ता के नेतृत्व में बस्ती औषधि निरीक्षक मुक...